विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पर हमले से संगठन में दिखा उबाल 

Spread the love

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पर हमले से संगठन में दिखा उबाल 

समझौता होने पर बड़ा शोभित गुप्ता का कद लोगों ने की सराहना 

शाहबाद कोतवाल की मौजूदगी में जिम्मेदार रहे मौजूद केस लिया बापिस

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

रामपुर। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के कोतवाली शाहबाद का है जहां शुक्रवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता उर्फ सोनू निवासी कानून गोयान ने शाहबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उनका आरोप है कि वह मंदिर जाने के लिए अपने अन्य दोस्तों का कार में बैठे इंतजार कर रहे थे जिस दौरान अचानक से नगर निवासी पंकज उर्फ लाखन निवासी हकीमान ने उनके पास आकर कार का शीशा नीचे उतरवाया और उन्हें गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दी जिस पर शोभित गुप्ता ने मना किया तो कहा कि वह उनके ऊपर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराएगा जब इन सभी बातों को शोभित गुप्ता के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो आरोपी के द्वारा थैली में से धारदार हथियार निकाल उनके ऊपर हमला करने का प्रयास किया गया और जान से मारने की कोशिश भी की गई आनन फानन में शोभित गुप्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने अपनी जान बचाते हुए शाहबाद पुलिस की शरण ली। मामले में संज्ञान लेते हुए शाहबाद पुलिस ने तत्काल से कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज उर्फ लाखन को हिरासत में ले लिया और पीड़ित शोभित गुप्ता की ओर से तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से हथियार बरामद नहीं कर पाई थी। वहीं शाहबाद कोतवाल प्रदीप कुमार ने बातचीत में मीडिया को बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है। जबकि देर रात मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठक कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक पदों पर कार्यरत पदाधिकारी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिम्मेदार पदाधिकारी के द्वारा मामले को पुर्ण विराम दिया गया। इसके बाद एक दूसरे ने गले मिलकर अपने गिले शिकवे दूर किए। और आगे से भविष्य में इस तरीके की कोई हरकत ना हो इसके लिए सभी के सामने क्षमा याचना की। इस दौरान कोतवाल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह पुनीत कुमार चौधरी, नगर कार्यवाह कपिल शर्मा , नगर सह कार्यवाह अमर बरनवाल, संघ चालक उमेश रस्तोगी, विहिप विभाग मंत्री अमृत गौड़, संजीव गुप्ता उर्फ संजू विहिप के जिला मंत्री, रामसेवक शर्मा जिला उपाध्यक्ष विहिप, विभाग सह संयोजक जोगेंद्र सिंह बजरंग दल, अनुभव शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा आदि की बात को प्राथमिकता देते हुए शोभित गुप्ता विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष ने लिखित समझौते पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी की सहमति पर हस्ताक्षर किए। और मुकदमा वापिस लिया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta