
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, हजारों केंद्रों का लक्ष्य तय
आंवला में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल व महिला परिषद की जिला बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
आंवला। नगर के नंदन पैलेस बारात घर सभागार में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय महिला परिषद की संयुक्त जिला बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुपम शंखधार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष पवन हिंदू, हिंदू हेल्पलाइन जिला अध्यक्ष नितिन पांडे महिला परिषद प्रांत उपाध्यक्ष सोखी अग्रवाल, पंडित तनु चौहान, अनिल राठौड़, रामगोपाल गुप्ता, प्रेमपाल सोलंकी, , मुनेंद्र सिंह राठौड़, नवल हिंदू, अवधेश मौर्य, निर्मल हिंदू, हिमांशु पाठक, रोहित शर्मा, शिवम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार एवं नीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा नवजुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया। अपने संबोधन में सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ता ही अधिकारी हैं और पदाधिकारी भी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में 60,000 से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित हो रहे हैं तथा लक्ष्य 1,00,000 केंद्रों तक पहुंचाने का है।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की विशेषता समानता और सेवा भाव है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की आवाज़ को महत्व दिया जाता है। साथ ही सभी से अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रसंघ जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष अमित करी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। उनके साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली।
कार्यक्रम में हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष नितिन पांडे एवं जिला महामंत्री विवेक गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
बैठक का समापन राष्ट्र एवं धर्म के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।