ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं: डॉ.अनीस बेग

Spread the love

 

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं: डॉ.अनीस बेग

शिक्षक दिवस पर आई एम ए में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षकों का हुआ सम्मान

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के आई एम ए सिविल लाइंस, बरेली में शिक्षकों के सम्मान एवं अभिनंदन के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ.अनीस बेग द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया गया समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद किया सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि उन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से नई पीढ़ी का भविष्य तैयार करते हैं इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा, संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनके व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

डॉ.अनीस बेग ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने आयोजन के लिए डॉ.अनीस बेग का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों को नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिक्षा के महत्व, बदलते शैक्षिक परिवेश और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल परीक्षा और अंक तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन कौशल से जोड़ना भी आवश्यक है, जिसमें शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान पूरे वातावरण में उत्साह और सम्मान का भाव दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता कार्यक्रम में हृदेश यादव सपा शिक्षक सभा अध्यक्ष, के पी राठौर महानगर अध्यक्ष, पल्लवी सक्सेना, ज्ञान सिंह यादव, प्रमोद यादव, चारु मल्होत्रा, मेहताब अहमद खान, प्रोफेसर नदीम अख्तर, जावेद हसन खान, ताहिर बेग, जावेद खालिद, आदिल बेग, एल. पी गंगवार , कलीमुद्दीन , ओ पी राय, जैनब फातिमा, मोहम्मद अली, शोएब सिद्दीकी आदि रहे कार्यक्रम के अंत में डॉ.अनीस बेग ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी शिक्षा और समाज के हित में इस प्रकार के सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta