ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को डॉ. अनीस बेग ने शिव भक्तों का किया भव्य स्वागत

Spread the love

 

सावन के तीसरे सोमवार को डॉ. अनीस बेग ने शिव भक्तों का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर अनीस बेग ने सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर सुभाष नगर तपेश्वर नाथ मंदिर मार्ग पर शिव भक्तों एवं कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया।

डॉक्टर अनीस बेग ने शिव भक्तों को फल, पानी की बोतल, फ्रूटी एवं अन्य समान का वितरण किया। गर्मी और यात्रा की थकान को देखते हुए श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए यह सेवा शिविर लगाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं शिव भक्त मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना की। डॉक्टर अनीस बेग ने कहा कि सावन माह में शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर