
हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुई डाक कांवड़
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
सिरौली। सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को सिरौली के कश्यप मोहल्ले से डाक कांवड़ का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर कांवड़ियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता ने सभी कांवड़ियों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ियों के रवाना होते ही पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।
डाक कांवड़ में शामिल शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।
कांवड़ियों की विदाई के दौरान एडवोकेट अभय गुप्ता, जिगर गुप्ता, राहुल, जगतपाल, प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने कांवड़ियों को फूल-मालाओं और जयकारों के साथ विदा किया तथा उनकी सकुशल यात्रा की कामना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए।