ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

कांवड़ रूट पर बिरयानी बेचने पर बहेड़ी में कार्रवाई, दुकानदार हिरासत में, जेसीबी से दुकान का ढांचा ध्वस्त

Spread the love

 

कांवड़ रूट पर बिरयानी बेचने पर बहेड़ी में कार्रवाई, दुकानदार हिरासत में, जेसीबी से दुकान का ढांचा ध्वस्त

चेतावनी के बाद भी बिक रही थी चिकन बिरयानी, पुलिस पहुंची तो मचा हड़कंप; जेसीबी से हटाया टिनशेड

कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज बिक्री पर सख्ती, बहेड़ी में बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर; पुलिस ने दुकानदार को पकड़ा

 

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली/बहेड़ी। कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर मांसाहार की बिक्री रोकने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय निर्देशों का उल्लंघन कर मीट, चिकन, मछली या अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

इसी क्रम में बहेड़ी में मुख्य मार्ग पर चिकन बिरयानी बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। चेतावनी के बावजूद दुकान संचालित मिलने पर पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची जेसीबी से दुकान का टिनशेड और काउंटर हटवा दिया गया।

चेतावनी के बाद भी बिक रही थी बिरयानी

मामला पुराने रोडवेज के पास का है। लोधीपुर निवासी सलमान यहां मुर्गे की बिरयानी बेचने का काम करता था। सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से मुख्य कांवड़ मार्गों पर मांसाहार की बिक्री को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दुकान पर बिरयानी बिकने की सूचना पुलिस को मिली। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शानू गंगवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकानदार सलमान को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

मौके पर पहुंची जेसीबी, दुकान का ढांचा हटाया

कार्रवाई के दौरान दुकान का टिनशेड और काउंटर भी जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में भी हलचल मच गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कांवड़ मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ी

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली से बहेड़ी और अन्य प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिस-प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। टीमें यह भी जांच कर रही हैं कि प्रतिबंधित या निर्धारित क्षेत्रों में मांस, चिकन और मछली की बिक्री तो नहीं हो रही है। अधिकारियों ने कारोबारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन के दौरान मुख्य मार्गों पर मांसाहार की बिक्री को लेकर पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर