ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

शासनादेश के उल्लंघन का आरोप, ठेका सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

Spread the love

 

शासनादेश के उल्लंघन का आरोप, ठेका सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली ! स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ठेका सफाई कर्मचारियों ने कथित तौर पर शासनादेश का पालन न किए जाने, समय पर वेतन एवं साप्ताहिक अवकाश न मिलने तथा अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर थाना कोतवाली में तहरीर देकर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की।

संघ के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित ठेकेदारों द्वारा पूर्व में शासनादेश के अनुरूप वेतन भुगतान और साप्ताहिक अवकाश देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया। तहरीर में ठेकेदारों पर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, गाली-गलौज और श्रमिकों के शोषण के भी आरोप लगाए गए हैं।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta