ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना हेतु नगर पंचायत को सौंपा गया प्रस्ताव

Spread the love

 

 

भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना हेतु नगर पंचायत को सौंपा गया प्रस्ताव

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

सिरौली। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कस्बा सिरौली में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिरौली को एक प्रस्ताव सौंपा।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम जी भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, शौर्य एवं न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति से प्रेरणा प्राप्त होगी तथा नगर की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के हिंदू हेल्पलाइन जिला अध्यक्ष नितिन पांडे ने । कहा कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा नगर के लिए गौरव का विषय होगी तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नगर पंचायत से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।

इस दौरान नगर अध्यक्ष मनवीर सिंह, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, पवन शर्मा, अंकित शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नगर पंचायत जनहित एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर