ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

NEET पेपर लीक और चिकित्सा शिक्षा में गिरावट पर सांसद नीरज मौर्य का प्रधानमंत्री को पत्र

Spread the love

 

NEET पेपर लीक और चिकित्सा शिक्षा में गिरावट पर सांसद नीरज मौर्य का प्रधानमंत्री को पत्र

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : सांसद नीरज मौर्य

NEET अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग, सांसद नीरज मौर्य ने पीएम को लिखा पत्र

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

नई दिल्ली/बरेली। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने देशभर में लगातार सामने आ रही नीट परीक्षाओं में पेपर लीक, प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं तथा चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था के गिरते स्तर को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने अपने पत्र में कहा कि हाल के वर्षों में नीट परीक्षा से जुड़ी घटनाओं ने देश के लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने लिखा कि उनके संसदीय क्षेत्र सहित देशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उनसे संपर्क कर अपनी मानसिक पीड़ा, आक्रोश और असहायता व्यक्त की है।

पत्र में सांसद ने मांग की कि नीट प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा इसके पीछे सक्रिय शिक्षा माफिया और भ्रष्ट नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसके जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई।

उन्होंने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि न्यूनतम योग्यता मानकों में लगातार समझौता देश की स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सांसद ने प्रधानमंत्री से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों का विश्वास बहाल करने के लिए त्वरित एवं सख्त कदम उठाने की अपील की।

सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि युवाओं के भविष्य और देश की चिकित्सा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार को इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta