ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली के DM अविनाश सिंह की नई पहल: अफसरों संग ई-बस से पहुंचे तहसील दिवस, दिया ईंधन बचत का संदेश

Spread the love

 

बरेली के DM अविनाश सिंह की नई पहल: अफसरों संग ई-बस से पहुंचे तहसील दिवस, दिया ईंधन बचत का संदेश

बरेली में बदली अफसरशाही की तस्वीर, डीएम ने छोड़ा काफिला… ई-बस में पहुंचे अधिकारियों संग

‘सादगी वाला प्रशासन’: DM अविनाश सिंह ने हटाई एस्कॉर्ट, अब ई-बस और साइकिल मॉडल पर जोर

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत की अपील का असर अब बरेली में भी दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को एक अलग मिसाल पेश करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के साथ ई-बस से पहुंचकर सबका ध्यान खींच लिया।

तहसील परिसर में जब डीएम अविनाश सिंह ई-बस से उतरे तो वहां मौजूद फरियादी और कर्मचारी हैरान रह गए। उनके साथ डीपीआरओ, डीएसओ, एडीएम समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। आमतौर पर बड़े अफसरों का अलग-अलग वाहनों के काफिले के साथ पहुंचना देखा जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई नजर आई।

लोगों ने डीएम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन यदि खुद ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा तो आम जनता पर भी उसका सकारात्मक असर पड़ेगा। तहसील दिवस में पहुंचे कई फरियादियों ने इसे सादगी और जिम्मेदार प्रशासन की अच्छी पहल बताया।

बताया जा रहा है कि डीएम अविनाश सिंह पहले ही अपनी दोनों एस्कॉर्ट गाड़ियां हटाकर डीजल बचत का संदेश दे चुके हैं। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से भी कम वाहनों के इस्तेमाल और साझा परिवहन व्यवस्था अपनाने की अपील की थी। अब इसका असर प्रशासनिक अमले में भी दिखने लगा है। कई अधिकारी साइकिल और शेयरिंग व्यवस्था का उपयोग करने लगे हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta