सिरौली में श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 19 अप्रैल को

Spread the love

 

सिरौली में श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 19 अप्रैल को

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

सिरौली (बरेली)। नगर के पांडान मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को शाम 6:00 बजे भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सनातन धर्मा वसियो की बड़ी संख्या में सहभागिता रहने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के अंतर्गत विधि-विधान से पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बनेगा।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष हिंदू हेल्पलाइन नितिन पांडे, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार शास्त्री, नगर अध्यक्ष मनवीर सिंह, विवेक गुप्ता अमित कोहली, रवि गुप्ता, प्रमोद कश्यप, जितेंद्र, अंकित शर्मा, पवन शर्मा, अभिषेक पांडे, हरिकिशन मौर्य, कृष्णपाल सिंह, धनपाल सिंह, आकाश कश्यप, सत्यपाल कश्यप एवं चंदा वाल्मिक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta