गांव बस्ती चलो अभियान के तहत केसरपुर में भाजपा की बैठक, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Spread the love

 

गांव बस्ती चलो अभियान के तहत केसरपुर में भाजपा की बैठक, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

सिरौली (बरेली)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत सिरौली मंडल के सेक्टर केसरपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सेक्टर संयोजक जसपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र माहेश्वरी तथा बूथ अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने गांव और नगर दोनों क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने जितने जनकल्याणकारी कार्य किए हैं, उतने किसी भी सरकार द्वारा पहले नहीं किए गए और भविष्य में भी इसकी बराबरी करना कठिन होगा। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सरकार की नीतियों पर संतोष व्यक्त किया और पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta