मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: LPG लेकर ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा पोर्ट की ओर

Spread the love

 

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: LPG लेकर ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा पोर्ट की ओर

करीब 92,700 टन गैस लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज, घरेलू आपूर्ति को मिलेगी मजबूती

एक खेप से भर सकते हैं लगभग 35 लाख घरेलू सिलिंडर

20–25 लाख परिवारों की एक महीने की जरूरत पूरी होने का अनुमान

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

नई दिल्ली! मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। खाड़ी क्षेत्र से रसोई गैस (LPG) लेकर भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर बढ़ रहा है। यह जहाज बड़ी मात्रा में एलपीजी लेकर देश पहुंच रहा है, जिससे घरेलू गैस आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नाम के दो भारतीय जहाज मिलकर करीब 92,700 टन एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं। इनमें से एक जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर गैस उतारेगा। मौजूदा हालात में इस खेप को देश के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक जहाज में लगभग 82,000 क्यूबिक मीटर एलपीजी रखने की क्षमता होती है और यह करीब 50 हजार टन गैस तक ले जा सकता है। इतनी मात्रा में आई गैस से घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या की जरूरत पूरी हो सकती है।

गणना के अनुसार, एक घरेलू एलपीजी सिलिंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है। इस आधार पर 50 हजार टन (करीब 5 करोड़ किलोग्राम) एलपीजी से लगभग 35 लाख घरेलू सिलिंडर भरे जा सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी खेप से करीब 20 से 25 लाख परिवारों की एक महीने की गैस जरूरत पूरी हो सकती है। ऐसे समय में जब मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है, यह आपूर्ति भारत के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है और इससे घरेलू गैस सप्लाई को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta