मैक्सालाइफ हॉस्पिटल में सामूहिक रोज़ा इफ्तार, स्टाफ ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

Spread the love

मैक्सालाइफ हॉस्पिटल में सामूहिक रोज़ा इफ्तार, स्टाफ ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

डॉ. अनीस बेग बोले—मरीजों की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म, पूरा हॉस्पिटल एक परिवार

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली! पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर शहर के मैक्सालाइफ हॉस्पिटल में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. अनीस बेग ने कहा कि मैक्सालाइफ हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ एक परिवार की तरह कार्य करता है। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना हमें इंसानियत, सेवा और आपसी प्रेम का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध और भी मजबूत होते हैं और टीम भावना बढ़ती है।

इफ्तार कार्यक्रम में अस्पताल के विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। इस दौरान डॉ. अनीस बेग ने कर्मचारियों की मेहनत और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा करना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा। अंत में सभी ने मिलकर देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ की। इस मौके पर अस्पताल का पूरा स्टाफ परिवार मौजूद रहा।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta