
मैक्सा लाइफ हॉस्पिटल में सामूहिक रोज़ा इफ्तार, एक साथ बैठे डॉक्टर और स्टाफ
रमज़ान पर भाईचारे की मिसाल, मैक्सा लाइफ हॉस्पिटल में हुआ इफ्तार
डॉ. अनीस बेग बोले—हॉस्पिटल का हर सदस्य हमारे परिवार का हिस्सा
मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, इफ्तार कार्यक्रम में दिया एकता का संदेश
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। पवित्र रमज़ान माह के मौके पर शहर के मैक्सा लाइफ हॉस्पिटल में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
इफ्तार कार्यक्रम में अस्पताल के सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का माहौल बेहद आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा।
अस्पताल के निदेशक डॉ. अनीस बेग ने इस अवसर पर कहा कि मैक्सा लाइफ हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ एक परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सेवा और आपसी प्रेम का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध और भी मजबूत होते हैं
डॉ. बेग ने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा करना ही हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ की।