
उत्तम नगर तरुण हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेंगे हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
नई दिल्ली। राजधानी के उत्तम नगर में हुए चर्चित तरुण हत्याकांड को लेकर आज शाम विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचेंगे। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और हिंदू हेल्पलाइन के पदाधिकारी परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करेंगे और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा देंगे।
जानकारी के मुताबिक संगठन के जिला अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ उत्तम नगर पहुंचेंगे। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर घटना से जुड़ी पूरी जानकारी लेगा और उन्हें भरोसा दिलाएगा कि न्याय की लड़ाई में संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।
पदाधिकारियों ने बताया कि परिवार से मुलाकात के बाद प्रशासन से भी संपर्क किया जाएगा और मामले में त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।
संगठनों का कहना है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस मामले में आगे भी आंदोलन और जनसमर्थन के माध्यम से न्याय की मांग को बुलंद किया जाएगा।