‘बेकाबू बग्गी’ का कहर, बिना चालक दौड़ी घोड़ा गाड़ी – वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी! देखें वीडिओ 

Spread the love

 

‘बेकाबू बग्गी’ का कहर, बिना चालक दौड़ी घोड़ा गाड़ी – वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी! देखें वीडिओ 

रिपोर्ट : गाज़ियाबाद ब्यूरो 

गाजियाबाद! गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बारात में दूल्हे को लेने जा रही घोड़ा बग्गी अचानक बिना चालक के तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आई। हैरानी की बात यह रही कि बग्गी चालक लगाम पकड़ने के बजाय सड़क पर पैदल चलता दिखाई दिया!

पटाखों की आवाज बनी आफत!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अचानक पटाखों की तेज आवाज गूंजी, जिससे घोड़े बेकाबू हो गए। इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। घोड़ा बग्गी बेलगाम रफ्तार में दौड़ पड़ी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

डिवाइडर से टकराकर पलटी बग्गी

कुछ ही दूरी पर बेकाबू बग्गी डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस दौरान एक स्कूटी सवार युवक भी इसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि युवक को केवल मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर चालक बग्गी पर सवार क्यों नहीं था? वहीं कुछ यूजर्स इसे लापरवाही बता रहे हैं तो कुछ इसे ‘बारात का खतरनाक स्टंट’ करार दे रहे हैं।

वीडियो देख लोग बोले – “ये शादी थी या एक्शन मूवी?”

फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं।

👆देखें वायरल हुआ वीडिओ….👆

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta