वन टाइम टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, पेनल्टी में 25% कटौती का आदेश

Spread the love

 

वन टाइम टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, पेनल्टी में 25% कटौती का आदेश

आरटीओ की पहल रंग लाई: अब किस्तों में जमा होगा बकाया टैक्स

वाहन मालिकों के लिए राहत पैकेज, जुर्माने में कमी से बढ़ेगा राजस्व संग्रह

पेनल्टी में 25% कटौती से वाहन मालिकों को मिलेगी राहत

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली! बरेली में वन टाइम टैक्स जमा करने को लेकर परेशान वाहन मालिकों को आखिरकार राहत मिल गई है। आरटीओ कार्यालय में बकाया टैक्स और भारी पेनल्टी के कारण लंबे समय से लोग आर्थिक दबाव झेल रहे थे। अब शासन के निर्देश पर बकाया टैक्स पर लगने वाली पेनल्टी में 25 प्रतिशत की कमी कर दी गई है।

आरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि कई वाहन मालिक आर्थिक तंगी के चलते वन टाइम टैक्स जमा नहीं कर पा रहे थे। कुछ वाहनों पर एक से डेढ़ लाख रुपये तक की बकाया राशि हो चुकी थी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।

बैठक में सुनी गईं समस्याएं

समस्या के समाधान के लिए आरटीओ कार्यालय में वाहन मालिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने अपनी आर्थिक कठिनाइयों और पेनल्टी को लेकर आपत्तियां रखीं। विचार-विमर्श के बाद शासन स्तर से पेनल्टी में 25 प्रतिशत की राहत देने का निर्णय लिया गया।

अब किस्तों में भी होगा भुगतान

आरटीओ के अनुसार जिन वाहनों का टैक्स एक वर्ष या उससे अधिक समय से बकाया है, उनके मालिक अब चरणबद्ध तरीके से या किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। इस फैसले से बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक का टैक्स बकाया है। शासन की मंशा है कि राहत देने से अधिक लोग आगे आकर बकाया जमा करें, जिससे राजस्व संग्रह में भी बढ़ोतरी हो सके।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta