
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सदर बाजार में गूंजा जनजागरण, बच्चों की ‘प्लास्टिक दानव’ प्रस्तुति ने जीता दिल
“प्लास्टिक दानव” के खिलाफ बच्चों का हुंकार, सदर बाजार में निकली जागरूकता रैली
सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर वार: छावनी परिषद की पहल से गूंजा सदर बाजार
पर्यावरण बचाओ अभियान में उतरे नन्हे सिपाही, प्लास्टिक मुक्त शहर का लिया संकल्प
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली! छावनी परिषद बरेली द्वारा गुरुवार को सदर बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
सदर बाजार बना स्वच्छता संदेश का केंद्र
सदर बाजार की प्रमुख सड़कों पर निकली इस जागरूकता रैली में, सफाई अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी, सहायक सफाई निरीक्षक श्री राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन टीम, आर. एन. टैगोर स्कूल के छात्र-छात्राएँ, सफाई मित्र एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली का उद्देश्य स्पष्ट था—विक्रेताओं और आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाना।
बच्चों की अनोखी प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम की सबसे प्रभावशाली झलक रही—‘प्लास्टिक के दानव’ की प्रस्तुति।
स्कूल के बच्चों ने आकर्षक स्लोगन, रंग-बिरंगे पोस्टर और रचनात्मक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
बच्चों की यह रचनात्मक अभिव्यक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी और बाजार में मौजूद व्यापारियों व ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर गई।
उत्कृष्ट बच्चों को मिला सम्मान
रैली के समापन पर ‘प्लास्टिक दानव’ की प्रस्तुति देने वाले एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ और स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा मिली।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने कहा कि………
“सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक तभी प्रभावी होगी जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।”
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम…
यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और प्लास्टिक-मुक्त पर्यावरण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी।
छावनी परिषद बरेली का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर पर्यावरणीय जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



