संजय नगर के एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल में खसरा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, भाजपा नेता बंटी ठाकुर ने किया शुभारंभ

Spread the love

 

संजय नगर के एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल में खसरा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, भाजपा नेता बंटी ठाकुर ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली!  प्रदेश सरकार की ओर से 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को खसरा एवं उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत संजय नगर स्थित एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता बंटी ठाकुर ने फीता काटकर किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल परिसर में शिविर लगाकर 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खसरा से बचाव का टीका लगाया। इसके साथ ही बच्चों को संबंधित दवाएं और आवश्यक टैबलेट भी वितरित की गईं। अभियान के दौरान अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता बंटी ठाकुर और स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण शुक्ला ने संयुक्त रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है और इससे प्रदेश के हजारों बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी।

कार्यक्रम में एलबीएस स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण शुक्ला, सुपरवाइजर लक्ष्मी लीलाधर, एएनएम आनंदी देवी पटेल, आशा कार्यकर्ता कमला देवी, नेहा, खुशी सिंह, वैष्णवी, खुशबू, ममता, संगीता सक्सेना और शिवांश शुक्ला सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि इस तरह के टीकाकरण शिविर आगे भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को समय पर सुरक्षा कवच मिल सके।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta