CM योगी आदित्यनाथ 22 से 27 फरवरी तक सिंगापुर और जापान में रहेंगे, मंत्रियों व अफसरों की बड़ी टीम साथ

Spread the love

 

CM योगी आदित्यनाथ 22 से 27 फरवरी तक सिंगापुर और जापान में रहेंगे, मंत्रियों व अफसरों की बड़ी टीम साथ

निवेश और वैश्विक साझेदारी की तलाश में विदेश दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

रिपोर्ट : लख़नऊ ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 से 27 फरवरी के बीच सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस यात्रा को राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। इसमें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा शामिल रहेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी टीम भी दौरे में सहभागिता करेगी। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी दीपक कुमार, अवनीश अवस्थी और अमित सिंह भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न औद्योगिक समूहों, निवेशकों और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकें करेंगे। सिंगापुर और जापान के साथ तकनीक, शहरी विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उत्पादन और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद बने सकारात्मक माहौल को और मजबूत किया जाए तथा विदेशी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस कड़ी में मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में एमओयू पर भी चर्चा हो सकती है। यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो यह यात्रा प्रदेश में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं का द्वार खोल सकती

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta