
खाकी पर लगा दाग: सम्बंधित थाने के दरोगा पर कार चोरी का आरोप, सीसीटीवी से खुला राज, महकमे मे मचा हड़कंप, जाने कैसे
कानून का रखवाला ही बना आरोपी, किसान यूनियन नेता की कार उड़ाने का आरोप
सिविल ड्रेस में पहुंचे दरोगा, सीएचसी से कार लेकर फरार— मुकदमा हुआ दर्ज
दरोगा पर कार चोरी का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, जाने कैसे
रिपोर्ट : ब्यूरो न्यूज़
इटावा/कन्नौज। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को झटका देने वाला मामला सामने आया है। कन्नौज के ठठिया थाने में तैनात एक दरोगा पर इटावा में खड़ी लग्जरी कार चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी नेता सरिता यादव की कार इटावा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में खड़ी थी। आरोप है कि सिविल ड्रेस में पहुंचे दरोगा राकेश पटेल ने पहले कार का शीशा तोड़ा और फिर मास्टर चाबी की मदद से वाहन स्टार्ट कर वहां से ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
कार स्वामी को जब वाहन नहीं मिला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान फुटेज खंगाले गए, जिनमें एक व्यक्ति कार के पास संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दिया। पहचान होने पर मामला और गंभीर हो गया, क्योंकि आरोपी पुलिस विभाग में ही तैनात बताया गया।
घटना सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित दरोगा के खिलाफ बकेवर थाने में चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
