महाशिवरात्रि से पहले डीएम अविनाश सिंह ने पत्नी संग किया अलखनाथ में जलाभिषेक

Spread the love

 

महाशिवरात्रि से पहले डीएम अविनाश सिंह ने पत्नी संग किया अलखनाथ में जलाभिषेक

अलखनाथ मंदिर पहुंचे डीएम दंपति, प्रदेश की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

श्रद्धा और व्यवस्था साथ-साथ: डीएम ने अलखनाथ में पूजा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी पत्नी के साथ शहर के प्रसिद्ध अलखनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने जलाभिषेक कर प्रदेश और जनपदवासियों की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की।

मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन समिति की ओर से जिलाधिकारी दंपति का स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आगामी महाशिवरात्रि को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। एडीएम सिटी सौरभ दुबे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta