12-13 फरवरी को वैष्णो देवी धाम में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

Spread the love

 

12-13 फरवरी को वैष्णो देवी धाम में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

सुंदरकांड पाठ के साथ रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल की ओर से 12 और 13 फरवरी को दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है।

मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को शाम 7 बजे से 10 बजे तक वैष्णो देवी धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। सुंदरकांड का वाचन डॉ. बृजेश यादव के मुखारविंद से किया जाएगा। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

दूसरे दिन 13 फरवरी को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के तहत विशाल रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. योगेश (होम्योपैथिक चिकित्सक), डॉ. दिनेश विश्वास (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. मनीला आनंद (दंत शल्य चिकित्सक) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

मंदिर के सेवादार संजीव सोई, प्रेम भाटिया तथा भजन गायक जगदीश भाटिया ने बताया कि धार्मिक आयोजन के साथ समाजसेवा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta