खण्डेलवाल एडिबिल आयल खाद्य तेल कंपनी पर हुई बड़ी छापेमारी, 31 लाख रुपये से अधिक का तेल किया सीज

Spread the love

खण्डेलवाल एडिबिल आयल खाद्य तेल कंपनी पर हुई बड़ी छापेमारी, 31 लाख रुपये से अधिक का तेल किया सीज

खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन: खण्डेलवाल एडिबिल ऑयल फैक्ट्री से 22 हजार किलो तेल किया जब्त

न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल पर शिकंजा, बरेली में 1485 कंटेनर सीज

 रिपोर्ट :  सौरभ गुप्ता 

बरेली! आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर बरेली जनपद में खाद्य तेल कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। बरेली मंडल की अंतरजनपदीय टीम ने फरीदपुर क्षेत्र के गौसगंज सराय स्थित खण्डेलवाल एडिबिल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान जांच के लिए कुल 8 खाद्य तेलों के नमूने संग्रहित किए गए। इनमें न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सोयाबीन क्लासिक पैक्ड, मल्टीसोर्स एडिबिल ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, सरसों तेल एवं चक्रा ब्रांड सरसों तेल शामिल हैं।

जांच के दौरान न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल के 1485 कंटेनर (प्रत्येक 15 लीटर) को सीज कर दिया गया। कुल 22,273 किलोग्राम तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख 55 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है, को जब्त किया गया।

जिन टैंकों से नमूने लिए गए हैं, उन सभी के प्रोसेस, बिक्री और पैकिंग पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह का उपयोग नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में शाहजहांपुर और बरेली जनपद के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं निरीक्षण टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta