
परीक्षा तिथियों में उथल-पुथल: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बार-बार बदलाव से छात्र बेहाल, फिर बदला शेड्यूल
कभी टली, कभी बदली परीक्षा: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैसलों से छात्रों की तैयारी पर संकट
बार-बार बदलाव, छात्रों की मेहनत पर पानी
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुवि) द्वारा परीक्षा तिथियों में लगातार किए जा रहे बदलाव छात्रों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। ताजा मामले में बीए प्रथम सेमेस्टर के फूड, न्यूट्रिशन एवं हाइजीन विषय (पेपर कोड-49001) की परीक्षा की तिथि बदल दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले यह परीक्षा 12 फरवरी को निर्धारित की थी, लेकिन अब इसे 17 फरवरी को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। अचानक हुए इस बदलाव से छात्र-छात्राओं की परीक्षा तैयारी और मानसिक संतुलन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
परीक्षा से ठीक पहले स्थगन ने बढ़ाई नाराजगी
छात्रों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब विश्वविद्यालय ने अंतिम समय में परीक्षा कार्यक्रम बदला हो। कुछ दिन पहले ही बीएससी (गणित, सांख्यिकी और रक्षा अध्ययन) माइनर विषय की परीक्षा सुबह 9 बजे होनी थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से महज एक घंटे पहले इसे स्थगित कर दिया गया।
इस फैसले के चलते कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बाद बिना परीक्षा दिए लौटने को मजबूर हुए।
कॉलेजों के अनुरोध पर बदली गई तिथि
परीक्षा नियंत्रक संजिव कुमार के अनुसार, 12 फरवरी को बीए प्रथम सेमेस्टर की को-करिकुलर मुख्य/बैक परीक्षा और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में पड़ रही थी।
कॉलेजों से लगातार अनुरोध मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा तिथि में संशोधन करने का निर्णय लिया।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं की समय-सीमा तय
विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों—
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी गृहविज्ञान एवं बीबीए रिटेल-हेल्थकेयर
के विषम सेमेस्टर (शैक्षणिक सत्र 2025-26) की बाहरी व आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 फरवरी तक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कॉलेज द्वारा समय से अंक अपलोड नहीं किए गए, तो संबंधित पाठ्यक्रम का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
बदली हुई परीक्षाओं का नया शेड्यूल :-
पाठ्यक्रम
सेमेस्टर / विषय
पेपर कोड
नई परीक्षा तिथि
बीबीए (पुराना पाठ्यक्रम)
पंचम सेमेस्टर
21232
09 फरवरी
एमएससी (एग्रीकल्चर)
तृतीय सेमेस्टर (एनिमल हसबैंड्री)
16363
12 फरवरी
बीए
प्रथम सेमेस्टर (फूड, न्यूट्रिशन एंड हाइजीन)
49001
17 फरवरी
एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी)
प्रथम सेमेस्टर
22602
17 फरवरी
एमएससी (एग्रीकल्चर)
प्रथम व तृतीय सेमेस्टर
16212, 16262, 16312, 16624, 50454
17 फरवरी
बीएससी (एग्रीकल्चर)
तृतीय व सप्तम सेमेस्टर
12918, 12946
21 फरवरी
बीएससी (एग्री. ऑनर्स)
तृतीय सेमेस्टर
16123
26 फरवरी
छात्रों की मांग: तय शेड्यूल पर हो परीक्षाएं
लगातार हो रहे बदलावों से छात्र असमंजस में हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि परीक्षा कार्यक्रम पहले से तय कर उसे अंतिम समय में न बदला जाए, ताकि उनकी मेहनत और तैयारी पर असर न पड़े।