जेल में बंद तौकीर रजा से जुड़ा नाम! बरेली में ‘भूमाफिया नेटवर्क’ को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

 

जेल में बंद तौकीर रजा से जुड़ा नाम! बरेली में ‘भूमाफिया नेटवर्क’ को लेकर बड़ा दावा

बरेली की सरकारी जमीनें कैसे बिक गईं? तौकीर रजा कनेक्शन पर गंभीर आरोप

21 मुकदमे, करोड़ों की जमीन और गैंगस्टर एक्ट की मांग—भूमाफिया मामले में प्रशासन घिरा

‘भूमाफिया साम्राज्य’ का खुलासा! सरकारी जमीनों की खरीद-फरोख्त पर हंगामा

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली!  बरेली में जमीन माफिया को लेकर एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जेल में बंद तौकीर रजा से कथित तौर पर जुड़े एक नाम को लेकर चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। भगवा-ए-हिन्द फाउंडेशन ने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में दावा किया गया है कि तौकीर रजा के चचेरे बहनोई बताए जा रहे मोहसीन पर विभिन्न थानों में करीब 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। संगठन का आरोप है कि मोहसीन और उसके भाई मिलकर संगठित भूमाफिया गिरोह चला रहे हैं, जो नगर सीलिंग की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर उन्हें करोड़ों रुपये में बेचने का खेल कर रहा है।

आरोपों के मुताबिक यह गिरोह औने-पौने दामों पर जमीन खरीदकर बाद में उसे महंगे रेट में बेचने का नेटवर्क चलाता रहा है। प्रेमनगर और इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमों की लंबी सूची होने का भी दावा किया गया है।

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि बरेली दंगों के दौरान भी मोहसीन की भूमिका संदिग्ध रही है। आरोप है कि एक अवैध कोठी से पूरे गिरोह का संचालन किया जाता है और कथित तौर पर राजसी ठाठ-बाट की जिंदगी जी जा रही है।

संगठन का दावा है कि उन्होंने हजारों बीघा सरकारी जमीन की कथित बिक्री से जुड़े फोटो और दस्तावेज प्रशासन को सौंपे हैं। इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट लगाने, हिस्ट्रीशीट खोलने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि………

👉 क्या प्रशासन इन आरोपों की गहराई से जांच करेगा?

👉 क्या भूमाफिया नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई होगी?

👉 या फिर फाइलें दफ्तरों में ही धूल खाती रह जाएंगी?

बरेली की निगाहें अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta