
गणतंत्र दिवस पर कुर्मी क्षत्रिय सभा का आयोजन, ध्वजारोहण के साथ दिया एकता का संदेश
संविधान और राष्ट्र निर्माण का संकल्प: कुर्मी क्षत्रिय सभा ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और संविधान तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति निष्ठा प्रकट की गई। आयोजन में समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी रघुवीर सिंह गंगवार ने निभाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
सभा अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान से मिले अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही युवाओं को देश सेवा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सभा के महामंत्री एवं व्यवस्थापक आर.सी. लाल, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों में अरविंद पटेल, विद्याराम गंगवार, खेमेन्द्र गंगवार, उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठिर प्रसाद गंगवार, प्रमोद गंगवार और भद्र पाल गंगवार प्रमुख रहे। आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया!