ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर बरेली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Spread the love

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर बरेली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

100 दिनों की चुनावी रणनीति का बिगुल, संगठन में दिखा नया जोश

रिपोर्ट :सौरभ गुप्ता

बरेली। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारी के संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी ने अगले 100 दिनों की विस्तृत चुनावी कार्ययोजना की घोषणा करते हुए इसे बदलाव की शुरुआत करार दिया।

संविधान और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का आक्रामक अभियान

24 जनवरी से ‘संविधान संवाद महापंचायतों’ की प्रदेशव्यापी शुरुआत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 24 जनवरी से सीतापुर से ‘संविधान संवाद महापंचायतों’ का शुभारंभ होगा, जो लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएंगी।

मनरेगा, मजदूरी और चुनावी निगरानी पर फोकस

लखनऊ में होगी विशाल महारैली, एसआईआर पर नजर रखने को कमेटी गठित

जिला अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ का ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित की जाएगी। वहीं महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि एसआईआर से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए विशेष मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है। पार्टी प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे अभियान का समापन लखनऊ में एक विशाल महारैली के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पंडित राज शर्मा ने किया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta