मकर संक्रांति पर बदला अवकाश, 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Spread the love

मकर संक्रांति पर बदला अवकाश, 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार अब मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

शासन द्वारा पहले जारी अवकाश सूची में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को निर्बंधित अवकाश घोषित था, लेकिन पर्व की तिथि और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय में संशोधन किया गया है। अब 14 जनवरी को निर्बंधित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी 2026 को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन अनुभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में 17 नवंबर 2025 को जारी पूर्व शासनादेश को आवश्यक संशोधन के साथ अद्यतन माना जाएगा। यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों, न्यायालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित विभागों पर लागू होगा।

शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम जनता को मकर संक्रांति पर्व मनाने में सुविधा मिलेगी। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, उच्च न्यायालय, सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों सहित संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta