ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

IGRS में बरेली रेंज पुलिस प्रदेश में नंबर-वन

Spread the love

 

IGRS में बरेली रेंज पुलिस प्रदेश में नंबर-वन

डीआईजी अजय साहनी की रणनीति ने रचा इतिहास, 86 थानों का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। बरेली रेंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दिसंबर-2025 की रैंकिंग में प्रदेश का पहला स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता डीआईजी अजय कुमार साहनी की दूरदर्शी रणनीति, सख्त मॉनिटरिंग और ज़ीरो-टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है। बरेली रेंज ने नए साल की शुरुआत में पुलिसिंग के ऐसे मानक तय कर दिए हैं, जिनकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

डीआईजी साहनी के निर्देशन में एसएसपी बरेली अनुराग आर्य, एसएसपी बदायूं ब्रजेश सिंह, एसपी पीलीभीत अभिषेक और एसपी शाहजहांपुर राजेश द्विवेदी ने जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे जनता का भरोसा और प्रशासन की विश्वसनीयता मजबूत हुई।

बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों के कुल 86 थानों ने सामूहिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि स्पष्ट करती है कि बरेली रेंज में पुलिसिंग अब केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि समाधान-केंद्रित और जवाबदेह व्यवस्था की ओर बढ़ चुकी है।

डीआईजी अजय साहनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए कहा कि रेंज कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही यह भी साफ किया गया कि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर कड़ी समीक्षा और जवाबदेही तय की जाएगी।

नए साल की यह बड़ी उपलब्धि यह संदेश देती है कि बरेली रेंज पुलिस अब शिकायत, समाधान और संतुष्टि के मॉडल पर काम कर रही है—जो पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक नई दिशा है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta