ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली मे गांधी के विचारों पर हमले के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

बरेली मे गांधी के विचारों पर हमले के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विशाल धरना, बापू के सम्मान की रक्षा का संकल्प

 रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। महात्मा गांधी के विचारों और उनके व्यक्तित्व पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बरेली में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने साफ कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार ऐसे प्रयास हो रहे हैं, जिनसे गांधी जी के विचारों को कमजोर करने और उनके योगदान को नजरअंदाज करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इसे देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला मानती है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बापू सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी देश को दिशा देने का काम करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।

धरने के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि गांधी जी के विचारों पर प्रहार बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला और महानगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta