ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

समर्पण एक प्रयास ने ठंड में बांटी राहत, 1100 कंबलों के साथ गर्म वस्त्र वितरित

Spread the love

समर्पण एक प्रयास ने ठंड में बांटी राहत, 1100 कंबलों के साथ गर्म वस्त्र वितरित

रिपोर्ट: सौरभ गुप्ता

बरेली। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए सामाजिक संस्था समर्पण एक प्रयास ने मानवता की मिसाल पेश की। संस्था द्वारा लगातार छठे वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों एवं अन्य असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 1100 कंबलों के साथ टोपी, मफलर और मौजों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में आयोजित हुआ।

संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि समर्पण एक प्रयास बीते नौ वर्षों से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए प्रतिदिन लगभग 250 से 500 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा संस्था हर वर्ष सर्दी के मौसम में गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित कर समाज सेवा का कार्य निरंतर कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह और एएसपी सोनाली मिश्रा ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म वस्त्र प्रदान किए। इस अवसर पर एडीएम फाइनेंस ने कहा कि सेवा और सहयोग से न केवल समाज मजबूत होता है, बल्कि आत्मिक संतोष भी प्राप्त होता है। वहीं एएसपी सोनाली मिश्रा ने कहा कि वे अपना जन्मदिन भी समाज के वंचित वर्ग की सहायता कर मनाएंगी और प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए।

कार्यक्रम में कवि रोहित राकेश ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से सेवा और करुणा के महत्व को उजागर किया। आयोजन में अश्विनी ओबरॉय, संजय सिंघल, सुरेंद्र लाला, महेश मेहरोत्रा, आराधना अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मोहन गुप्ता सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta