भारत की मिट्टी में खो गए फुटबॉल के जादूगर मेसी! देखें विडिओ….

वंतारा में पूजा-पाठ, ध्यान और मंदिर परंपराओं से रूबरू हुए ‘लियो’, भावुक होकर बोले— “यह अनुभव शब्दों से परे है”
रिपोर्ट: सौरभ गुप्ता
फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी जब भारत पहुंचे, तो यह दौरा सिर्फ खेल या औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा।
वंतारा में मेसी ने भारतीय संस्कृति के उस स्वरूप को करीब से देखा, जिसे सदियों से आस्था, शांति और आत्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।
मंदिर परंपराओं ने छुआ दिल
मेसी ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और ध्यान सत्र में हिस्सा लिया।
मंदिर की घंटियों की ध्वनि, मंत्रोच्चार और शांत वातावरण ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।
भारतीय संस्कृति की भक्ति & ध्यान में डूबे मेसी
ध्यान के दौरान मेसी पूरी तरह शांत और एकाग्र नजर आए।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, इस अनुभव के बाद वे भावुक हो उठे और भारत की आध्यात्मिक परंपरा की खुले दिल से सराहना की।
भारत की संस्कृति ने जीता दिल
मेसी ने माना कि भारत की सांस्कृतिक विरासत सिर्फ देखने की नहीं, महसूस करने की चीज़ है।
यह मुलाकात खेल और संस्कृति के बीच एक अनोखा सेतु बन गई।
👉 फुटबॉल के मैदान में जादू बिखेरने वाले मेसी,
👉 भारत की धरती पर आत्मिक शांति खोजते नजर आए।