बरेली मे सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल में बाँटे फल, गंभीर मरीजों का लिया हालचाल
बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मंगलवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने वार्डों में जाकर गंभीर मरीजों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेसजनों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे कांग्रेस कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैन ने कहा कि “सोनिया गांधी त्याग और सेवा की एक मिसाल हैं। व्यक्तिगत जीवन में अनेक दुखों का सामना करने के बाद भी वह आज भी देशहित को सर्वोपरि रखती हैं।”
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा राष्ट्रहित में अपनी कुर्बानियां दी हैं, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के. बी. त्रिपाठी (गुरुजी) ने कहा कि सोनिया गांधी ने देशहित के लिए जो संघर्ष किए हैं, वे हमेशा याद किए जाएंगे।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी आज भी देशहित के लिए अपने परिवार को राजनीति में सक्रिय रखते हुए महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर डॉ. हरीश गंगवार, सुरेश वाल्मीकि, उल्फत सिंह कठेरिया, मुकेश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष जिया-उर-रहमान, प्रवीण मिश्रा, विनोद कुमार, तीर्थ मधुकर, देवेंद्र श्रीवास्तव, मुस्कुरान शरीफ, मनोज कुमार, योगेश जायसवाल, शेखर अग्रवाल, मोबिन कुरैशी, कमरुद्दीन सैफी, सुरेश दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।