धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार: बरेली के छह प्रमुख मंदिरों के विकास को मिली मंजूरी,
रिपोर्ट/सौरभ गुप्ता
जनवरी–फरवरी से शुरू होंगे निर्माण कार्य
बरेली अब उत्तर भारत के बड़े धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग ने जिले के छह प्रमुख मंदिरों के सर्वांगीण विकास के लिए करीब 11.98 अरब रुपये के महायोजना को स्वीकृति दे दी है।
जनवरी–फरवरी 2026 से सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि श्रद्धालुओं को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण भी उपलब्ध होगा।
कौन–कौन से मंदिर होंगे विकसित?
1. बड़ा बाग हनुमान मंदिर
इस ऐतिहासिक मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तार के लिए 355.54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्य कार्य —
बहुउद्देशीय हॉल
धर्मशाला
भव्य मुख्य द्वार
परिक्रमा पथ
आकर्षक लाइटिंग
2. रामजानकी मंदिर, राजेंद्र नगर
मंदिर परिसर को नया स्वरूप देने के लिए 296.63 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
मुख्य कार्य
बहुउद्देशीय हॉल
मुख्य द्वार
पाथवे
हरा-भरा उद्यान
3. ठाकुर जी मंदिर, मीरगंज
मंदिर परिसर के विकास के लिए 106.44 लाख रुपये की स्वीकृति।
मुख्य कार्य बाहुउद्देशीय हॉल धर्मशाला उद्यान
4. पहलऊनाथ शिव मंदिर, फरीदपुर
यहां विकास कार्यों के लिए 103.05 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं
मुख्य कार्य संत विश्राम गृह
बहुउद्देशीय हॉल
पाथ-वे उद्यान
5. अहिच्छत्र, आंवला
धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए 213.40 लाख रुपये की मंजूरी।
मुख्य कार्य यात्री विश्राम गृह अतिरिक्त विकास कार्य 6. सिरोही शिव मंदिर, आलमपुर जाफराबाद
परिसर के विस्तार व पर्यटक सुविधाओं के लिए 106.22 लाख रुपये स्वीकृत।
मुख्य कार्य
बहुउद्देशीय हॉल
यात्री विश्राम गृह
पाथ-वे
जल्द शुरू होगा काम क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी परियोजनाओं का उद्देश्य तीर्थ स्थलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। योजना को मंजूरी मिल चुकी है और जनवरी–फरवरी से कार्य प्रारंभ कराने की तैयारी चल रही है।