ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिरौली में मूसलाधार बारिश से मंदिर की सुरक्षा दीवार ढही, बड़ा हादसा होते होते टला

Spread the love

 

सिरौली में मूसलाधार बारिश से मंदिर की सुरक्षा दीवार ढही, बड़ा हादसा होते होते टला

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता

सिरौली। सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण नगर के ढह  वाले मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। दीवार गिरने से मंदिर परिसर में मलबा फैल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कुछ समय पहले ही नगर पंचायत सिरौली की ओर से कराया गया था। लगातार हो रही बारिश के बीच दीवार पानी के दबाव को सहन नहीं कर सकी और सोमवार रात अचानक ढह गई। मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में मलबा देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय निवासी अंकित शर्मा ने नगर प्रशासन से गिरी हुई दीवार का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

दीवार गिरने की घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि दीवार का निर्माण हाल में हुआ था तो इतनी जल्दी उसके ढहने की वजह की जांच होनी चाहिए।

समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से मौके पर मलबा हटाने या क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत को लेकर कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर