
ज़िंदगी रही तो अगले साल फिर उर्स में आने का इरादा लेकर जायरीन की वापसी शुरू।
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली, उर्से रज़वी में शिरक़त के लिए देश-दुनिया से लाखों ज़ायरीन बरेली पहुँचे थे। कुल शरीफ के बाद बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद घर वापसी के लिए रवाना हो रहे है। ज़ायरीन की वापसी का सिलसिला आज भी जारी है। ज़ायरीन नम आँखों के साथ दरगाह पर आखिरी सलामी देने व दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मिया व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ़्ती अहसन मियां से इजाज़त लेकर इस उम्मीद के साथ रवाना हुए की अगर ज़िंदगी रही तो अगले साल उर्स में फिर शिरकत करने पहुँचगे। गौरतलब है कि आला हज़रत का उर्स हर साल चंद्र दर्शन के अनुसार 25 सफ़र को मनाया जाता है। आज 09 अगस्त को 25 सफ़र है।आज दरगाह परिसर में मजार शरीफ के अंदर दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में 2.38 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। लगभग 95% जायरीन की वापसी हो चुकी है जो लोग बचे है वो आज आला हजरत के कुल शरीफ में शिरकत करने के बाद रवाना हो जायेंगे।
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया इस दौरान बड़ी तादात में अकीदतमंद सिलसिला-ए-आलिया कादरिया रज़विया के बुजुर्ग हज़रत सुब्हानी मियां व हज़रत अहसन मिया से मुरीद हुए। वही उर्स की कामयाबी और अमन-ओ-सुकून के साथ संपन्न होने पर तहरीक तहफ़्फ़ुज़-ए-सुन्नियत (टीटीएस) की टीम ने सय्यद आसिफ मियां के नेतृत्व में दरगाह पर गुलपोशी व फ़ातिहाख्वानी कर दुआ की। इस मौके पर राशिद अली खान,अजमल नूरी,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,औररंगज़ेब नूरी,नासिर कुरैशी,ताहिर अल्वी,सय्यद फैज़ान अली,मंजूर रज़ा,मुजाहिद बेग,इशरत नूरी,नफीस खान,शान रज़ा,तारिक सईद,हाजी शारिक नूरी,आलेनबी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा,आसिफ रज़ा,ग़ज़ाली रज़ा,जुहैब रज़ा,आलेनबी,काशिफ रज़ा,सय्यद एज़ाज़, सय्यद माजिद,काशिफ सुब्हानी,गौहर खान,नईम नूरी,हाजी अब्बास,हाजी अज़हर बेग,फारूक खान,शारिक बरकाती,मोहसिन रज़ा, ज़ुबैर रज़ा,सबलू अल्वी,फ़ैज़ क़ुरैशी,यूनुस साबरी,सुहैल रज़ा,शाद रज़ा,ज़ीशान रज़ा,सऊद रज़ा,रोमान खान,हाजी फय्याज,आदिल रज़ा,अरबाज रज़ा,साकिब रज़ा, मिर्ज़ा जुनैद,जुनैद रज़ा चिश्ती,आसिम नूरी,साजिद नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,रेहान कुरैशी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,अजमल रज़ा,समी खान,आरिफ नूरी,साकिब रज़ा,जावेद खान,हस्सान रज़ा,मुल्तज़म,हसन बरेलवी आदि लोग मौजूद रहे।