ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

महिला को अगवा कर धर्मांतरण कराने का आरोप पुलिस ने आरोपी के घर से किया बरामद

Spread the love

 

महिला को अगवा कर धर्मांतरण कराने का आरोप पुलिस ने आरोपी के घर से किया बरामद

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

सिरौली। थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम अंजनी में एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और धर्मांतरण की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पति की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के घर पर दबिश देकर महिला और बच्चों को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। ग्राम अंजनी निवासी रामकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी सर्वेश बीते 5 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 4:00 बजे बिना किसी को बताए घर से अचानक कहीं चली गई थी। रामकुमार ने गांव के ही रहने वाले गुड्डू शाह नामक युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। साथ ही, पति ने अपनी शिकायत में यह भी अंदेशा जताया कि आरोपी उसकी पत्नी का धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा है।

 

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को रामकुमार को सूचना मिली कि उसकी पत्नी गुड्डू शाह के घर में ही मौजूद है। इस सूचना पर उसने तुरंत थाना सिरौली पुलिस को अवगत कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन गुड्डू शाह के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां रामकुमार के बच्चे मिले, जबकि उसकी पत्नी सर्वेश घर में रखे एक डबल बेड के नीचे छिपी हुई अवस्था में बरामद हुई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला और आरोपी युवक दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया और उन्हें थाने ले आई।

इस घटनाक्रम पर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया। पति की तहरीर और सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है। दोनों को थाने लाया गया है और मामले की विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta

विज्ञापन
ताजा खबर