ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र विकास के मामले में पूरे प्रदेश में रहेगा अव्वल कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

Spread the love

 

आंवला क्षेत्र विकास के मामले में पूरे प्रदेश में रहेगा अव्वल कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

सिरौली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि क्षेत्रवासी किसी के बहकावे में न आएं। उनके निरंतर प्रयासों से आंवला विधानसभा क्षेत्र विकास के हर पैमाने पर पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करेगा। मंत्री शनिवार को लिलौर स्थित महाभारत कालीन झील पर 29 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इको टूरिज्म केंद्र के भूमि पूजन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आंवला की यह महाभारत कालीन झील (यक्ष सरोवर) आने वाले समय में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शुमार होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत झील परिसर में मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, आधुनिक फूड कोर्ट और विद्युत संबंधी सभी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस विकास कार्य की शुरुआत आज से हो गई है और इसे निर्धारित समय सीमा यानी आगामी 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्मित होने वाले पर्यटन स्थल का जायजा लिया और झील में नौका विहार (बोटिंग) का आनंद भी लिया।

इस अवसर पर आंवला के उपजिलाधिकारी (एसडीएम), पर्यटन विभाग के डीडी रवीन्द्र कुमार ,अतुल गुप्ता यशु गुप्ता, रामप्रकाश रस्तोगी, सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta