न फायर एनओसी, न पार्किंग का इंतज़ाम…कथित डॉ. जमशेद कर रहा मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़……….
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र स्थित “जमशेद हिना अस्पताल” गंभीर आरोपों के घेरे में है। बता दें, यह अस्पताल बिना फायर एनओसी के संचालित किया जा रहा है, जबकि यहां कई मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसे में यदि अस्पताल में आग जैसी कोई दुर्घटना हो जाती है, तो मरीजों की जान-माल की बड़ी हानि हो सकती है।
दरअसल, कथित डॉ. जमशेद के अस्पताल में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ के वाहन नैनीताल हाईवे किनारे खड़े किए जाते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके, अस्पताल प्रबंधन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया।
प्रशिक्षित डॉक्टरों के बजाय अनट्रेंड कर्मचारियों से कराया जाता है इलाज…..
आरोप है कि अस्पताल में मरीजों का इलाज और देखभाल प्रशिक्षित डॉक्टरों के बजाय अनट्रेंड कर्मचारियों से कराई जाती है। वहीं, अस्पताल संचालक जमशेद खुद को डॉक्टर बताता है, जबकि क्षेत्र में वह कथित डॉक्टर के नाम से चर्चित है।
अस्पतालों में बीडीए बायलॉज़ की अनदेखी…..
बता दें कि कथित डॉ. जमशेद के अस्पतालों में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बायलॉज़ की अनदेखी की गई है। अस्पताल भवनों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, आवश्यक सेटबैक नहीं छोड़ा गया है तथा आवासीय जोन में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही दावा किया जा रहा है कि अस्पताल भवनों का प्राधिकरण से कोई नक्शा भी पास नहीं कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कथित डॉ. जमशेद के तीन अवैध अस्पताल नगरिया परीक्षित, बैरियर-2 चौकी के सामने तथा बहेड़ी में भी संचालित किए जा रहे हैं। इन तीनों अस्पतालों में भी आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। अब प्रशासन की नजर ऐसे अस्पतालों और इनके संचालकों पर टेढ़ी हो गई है। जल्द ही विकास प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम इस पर कार्रवाई कर सकती है।

फोटो : मनु शर्मा (मुख्य अग्निशमन अधिकारी)
बरेली सीएफओ बोले विधिक कार्रवाई करेंगे………
कथित डॉ. जमशेद के अवैध अस्पताल की जानकारी पर मुख्य अग्निसमन अधिकारी मनु शर्मा ने कहा कि मामले कि जानकारी हुई है ऐसे अस्पतालों की जाँच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे !
