ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर सक्रिय हुआ राष्ट्रीय बजरंग दल, न्याय दिलाने का लिया संकल्प

Spread the love

 

महिला की शिकायत पर सक्रिय हुआ राष्ट्रीय बजरंग दल, न्याय दिलाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट : विवेक गुप्ता 

सिरौली/बरेली। ग्राम रामपुरा भोत नगर निवासी कंचन शर्मा ने थाना सिरौली में प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर रास्ता रोककर अभद्रता, छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अपनी आपबीती वीडियो के माध्यम से भी सार्वजनिक करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आए और प्रशासन से निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर हिंदू हेल्पलाइन बरेली के जिला अध्यक्ष नितिन पांडे ने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

नितिन पांडे ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है और हिंदू समाज की माताओं-बहनों की सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नितिन पांडे ने कहा कि पीड़ितों की सहायता करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है और इसी भावना से कार्यकर्ता दिन-रात समाज सेवा में लगे हुए हैं।

इस दौरान ठाकुर मनवीर सिंह, पवन शर्मा, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta