ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

सिटी मॉल की लिफ्ट बनी ‘मौत का पिंजरा’, 45 मिनट तक फंसे रहे लोग; घुटन से बच्ची बेहोश, मचा हंगामा, देखें वीडिओ..

Spread the love

 

सिटी मॉल की लिफ्ट बनी ‘मौत का पिंजरा’, 45 मिनट तक फंसे रहे लोग; घुटन से बच्ची बेहोश, मचा हंगामा, देखें वीडिओ..

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। सिविल लाइंस स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में खराब होकर रुक गई। लिफ्ट में सवार कई लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, करीब 45 मिनट तक अंदर फंसे रहे। लंबे समय तक बंद जगह में रहने के कारण एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद मॉल में मौजूद लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई और जमकर हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट में फंसे लोगों ने मदद के लिए लगातार आवाज लगाई। इमरजेंसी अलार्म भी बजाया गया, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची। आरोप है कि लिफ्ट में दर्ज आपातकालीन नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

लिफ्ट के भीतर बढ़ती घुटन और घबराहट के कारण बच्चों और महिलाओं की हालत खराब होने लगी। इसी दौरान एक मासूम बच्ची बेहोश हो गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई।

करीब 45 मिनट बाद किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खुला और सभी लोग बाहर निकल सके। बाहर आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मॉल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मॉल पहुंच गई और स्थिति को शांत कराया।

घटना के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिलती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

वहीं, मॉल प्रबंधन का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट रुक गई थी। प्रबंधन के अनुसार सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta