ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस पर बरेली छावनी परिषद की अनूठी पहल, 108 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, प्रधानमंत्री की “ईंधन बचाओ” सोच को मिला बल

Spread the love

 

विश्व साइकिल दिवस पर बरेली छावनी परिषद की अनूठी पहल, 108 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, प्रधानमंत्री की “ईंधन बचाओ” सोच को मिला बल

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली, 3 जून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर छावनी परिषद बरेली द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 108 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छावनी परिषद की ऊर्जावान एवं कर्मठ सीईओ डॉ. तनु जैन ने किया।

इस अवसर पर डॉ. तनु जैन ने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि छात्राओं के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का माध्यम है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनका समय और ऊर्जा दोनों बचेंगे।

इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब बरेली, यूनियन बैंक, चैंबर ऑफ कॉमर्स, नटराज सिनेमा एवं बी.एल. एग्रो सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं ने सहयोग करते हुए साइकिलें उपलब्ध कराईं। सभी सहयोगी संस्थाओं की इस सामाजिक भागीदारी की व्यापक सराहना की गई।

कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण तथा “डीजल-पेट्रोल बचाओ” की सोच से भी जोड़ा गया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है बल्कि प्रदूषण कम करने, स्वास्थ्य सुधारने और हरित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संगम बनकर उभरा। छात्राओं के चेहरों पर दिखाई दी खुशी इस पहल की सफलता की सबसे बड़ी पहचान रही।

आज के कार्यक्रम में रोटरी क्लब के डा मनीष यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख राहुल सिंह,चैंबर ऑफ कॉमर्स के राजेश गुप्ता,नटराज सिनेमा से जिशान आलोक जी , विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा, छावनी परिषद के निधि पाठक, मनोज यादव,मनोज तिवारी, अमित शर्मा,आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीधर शुक्ला जी ने किया।

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta