
रम्पुरा शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता
शाहबाद। रविवार, 24 मई 2026 को बी.आर. आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, रम्पुरा में शाहबाद ग्रामीण मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र रम्पुरा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की आगामी संगठनात्मक एवं कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि शाहबाद ग्रामीण मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विकास दीक्षित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक माह नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जाए तथा उसकी जानकारी सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष पूनम देवी, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं शक्ति केंद्र प्रभारी मौनी पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक मदन लाल कश्यप, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, राकेश कश्यप, रमेश कठेरिया, रामगोपाल सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह, अनुराग मिश्रा, राहुल पांडे, नवल किशोर पांडे, राम बहादुर दिवाकर, दिनेश कुमार, डालचंद प्रजापति, प्रवीण शर्मा, सोहनलाल गुप्ता, नरेंद्र मौर्य, ओमकार मौर्य, पीताम्बर लोधी, धर्मपाल गुप्ता, राजेश शर्मा, पुष्पेन्द्र तिवारी सहित ग्रामीण मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे