ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली में कुदरत का कहर: टीन-शेड संग आसमान में उड़ा युवक, खौफनाक वीडियो देख सहमे लोग, देखें 3 ख़ौफ़नाक वीडियो…… 

Spread the love

 

बरेली में कुदरत का कहर: टीन-शेड संग आसमान में उड़ा युवक, खौफनाक वीडियो देख सहमे लोग, देखें 3 ख़ौफ़नाक वीडियो…… 

मौत बनकर चली आंधी: बारातघर का टीन पकड़ना पड़ा भारी, कई फीट दूर जा गिरा युवक, खौफनाक मंजर कैमरे में कैद

रिपोर्ट: सौरभ गुप्ता 

बरेली ! उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार शाम मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोग दहशत में आ गए। तेज आंधी और धूलभरी हवाओं ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचा दी। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए, बिजली व्यवस्था चरमरा गई और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव से सामने आया एक वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज तूफान के बीच एक युवक बारातघर के पास लगे टीनशेड को पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक तेज हवा का झोंका आया और पूरा टीनशेड उखड़ गया। युवक भी उसके साथ हवा में कई फीट ऊपर तक उठ गया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग चीख पड़े।

बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान नन्हे मियां के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे अचानक तेज आंधी शुरू हुई। जान बचाने के लिए युवक ने टीनशेड पकड़ लिया, लेकिन कुछ ही सेकेंड में तूफान ने उसे हवा में उछाल दिया। बाद में वह दूर जाकर जमीन पर गिरा, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत घायल युवक के पास पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

उधर, आंधी के दौरान जिले के कई इलाकों में पेड़ गिरने और टीनशेड उड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन तेज तूफान ने भारी नुकसान भी पहुंचाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग इसे ‘मौत के मुंह से वापसी’ बता रहे हैं। इलाके में इस हादसे के बाद लोग सहमे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

 

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta