
कस्बा सिरौली में महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब
रिपोर्ट : विवेक गुप्ता
बरेली! कस्बा सिरौली स्थित हरि बाबा मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप जयंती का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन नगर अध्यक्ष ठाकुर मनवीर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और हिंदू वीरता का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा के संकल्प को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के हिंदू हेल्पलाइन जिला अध्यक्ष नितिन पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं बल्कि हिंदू स्वाभिमान और राष्ट्र रक्षा के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “हर सनातनी घर से एक महाराणा प्रताप जैसा वीर योद्धा निकलना चाहिए, जो धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहे।”
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता नगर अध्यक्ष ठाकुर मनवीर सिंह का समर्पण और नेतृत्व रहा। उनके अथक प्रयासों और संगठन क्षमता के कारण कार्यक्रम भव्यता के साथ सफल हुआ। क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मनवीर सिंह निरंतर हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा रहे हैं।
मंच संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता राकेश कुमार शास्त्री ने अपने प्रभावशाली शब्दों में महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और धर्म रक्षा के इतिहास को विस्तार से बताया। उनके जोशीले संबोधन ने उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में पवन शर्मा, अंकित शर्मा और अमित कोरी की विशेष भूमिका रही। इन तीनों युवाओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
इस अवसर पर धनपाल सिंह, राजेंद्र ठाकुर, रमेश कठेरिया, विपिन सिंह, विकास सिंह सभासद, विजय सिंह सभासद, चंदन, फूल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं हिंदू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाराणा प्रताप के जयघोष और भारत माता के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।