अमरोहा जनपद की पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह की गूँज- 194 रिक्रूट आरक्षियों ने परेड के साथ ली कर्तव्य की शपथ, आईपीएस अजय कुमार, ज्वाइण्ट सीपी, गौतमबुद्धनगर रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

 

अमरोहा जनपद की पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह की गूँज- 194 रिक्रूट आरक्षियों ने परेड के साथ ली कर्तव्य की शपथ, आईपीएस अजय कुमार, ज्वाइण्ट सीपी, गौतमबुद्धनगर रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

अमरोहा ! आपको बता दें कि अमरोहा जनपद की पुलिस लाइन आज उस वक्त गौरव और अनुशासन के रंग में रंगी नजर आई, जब 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नोएडा से आए आईपीएस IPS अजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शानदार परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड की सलामी लेते हुए मुख्य अतिथि अजय कुमार ने जवानों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।समारोह में अधिकारियों ने कहा कि यह दीक्षांत परेड सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की नई शुरुआत है। नवआरक्षियों से उम्मीद जताई गई कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता का भरोसा जीतने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

दीक्षांत समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta