ट्रेंडिंग स्टोरी
विज्ञापन

बरेली में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, अनीस हॉस्पिटल में शुरू हुई अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाएं

Spread the love

 

बरेली में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, अनीस हॉस्पिटल में शुरू हुई अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाएं

अब शहर में ही मिलेगा हाईटेक किडनी इलाज, अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की नई पहल

मधुमेह-हाई BP मरीजों के लिए खास सुविधा, बरेली में नेफ्रोलॉजी विभाग का विस्तार

किडनी रोगों के इलाज में बड़ा कदम, विशेषज्ञ टीम के साथ उन्नत सेवाएं शुरू

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता 

बरेली। शहर के अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में किडनी से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया गया है। इससे अब मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार और विशेषज्ञ परामर्श स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम नेफ्रोलॉजी से प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम किडनी रोगियों का इलाज करेगी। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनीस बेग ने बताया कि वर्तमान समय में किडनी संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों में इसका खतरा अधिक देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित नेफ्रोलॉजी विभाग विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां एक्यूट और क्रॉनिक किडनी रोग, डायबिटिक किडनी डिजीज, ग्लोमेरुलर रोग समेत कई जटिल बीमारियों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, अम्ल-क्षार गड़बड़ी, अनियंत्रित हाईपरटेंशन और गर्भावस्था से जुड़ी किडनी समस्याओं का इलाज भी उपलब्ध रहेगा।

नेफ्रोलॉजी विभाग में नव नियुक्त विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद आमिर अंसारी मरीजों को परामर्श देंगे। उन्होंने कहा कि किडनी की बीमारी का असर केवल किडनी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह शरीर के अन्य अंगों, विशेषकर हृदय को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक मशीनों और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का लाभ मिलेगा। साथ ही बरेली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता भी कम होगी।

 

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta