सीबीएसई बोर्ड की 10वीं में अन्नया गुप्ता का जलवा, 92% अंक हासिल कर बढ़ाया बरेली का मान 

Spread the love

 

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं में अन्नया गुप्ता का जलवा, 92% अंक हासिल कर बढ़ाया बरेली का मान 

बरेली के सैंट फ्रांसिस की छात्रा बनी अपने परिवार और जिले का गौरव

अन्नया के घर संजय नगर में जश्न का माहौल, मिठाइयों के साथ मनाई जा रही खुशी

मेहनत और लगन की मिसाल बनी अनन्या, फोन पर मिल रहीं बधाइयों की झड़ी

रिपोर्ट : सौरभ गुप्ता

बरेली। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस बार बरेली के सैंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा अनन्या गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।अन्नया ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है।

अनन्या की इस सफलता से घर-परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता सतीश गुप्ता और माता मीनाक्षी गुप्ता को लगातार फोन पर बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

अनन्या की कामयाबी की खबर जैसे ही उनके घर संजय नगर पहुंची, वहां जश्न शुरू हो गया। मोहल्ले वालों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे सबके लिए गर्व का पल बताया।

परिवार के अनुसार,अनन्या शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

👆छात्रा : अन्नया गुप्ता👆 

Saurabh Gupta
Author: Saurabh Gupta